फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मीडिया कर्मचारी के साथ मारपीट, पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के आमका रोड स्थित शिव वाटिका कॉलोनी में एक मीडिया कर्मचारी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के डेरी स्केनर गांव में मनोज कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह ग्रेटर नोएडा में एक मीडिया संस्थान में काम करते हैं। उनके भाई का आमका रोड स्थित शिव वाटिका कॉलोनी में प्रॉपर्टी ऑफिस बना है। 21 जून की शाम के समय वह ऑफिस पर थे। तभी कुछ युवक ऑफिस के पास शराब पी रहे थे। उन्होंने ऑफिस के पास शराब पीने का विरोध किया। जिसको लेकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बाइकों पर सवार होकर आरोपी फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विजय गुप्ता का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें