फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- परी चौक पर पहले भी कर चुका था पीछा और बदसलूकी
विज्ञापन

-फोर्टिस अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार एनआरआई सिटी स्थित पुटिंग ग्रीन सोसाइटी निवासी सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी कल्पना की शादी 23 अप्रैल 2024 को अल्फा-2 निवासी आकाश गुप्ता के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही आकाश उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा। परेशान होकर कल्पना 13 मई 2026 को अपने मायके आकर रहने लगी थी। कुछ दिन पहले उसने परी चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास उसे रोककर बदसलूकी भी की थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे कल्पना ऑफिस जाने के लिए घर से नीचे उतर रही थी। तभी आकाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में वह घर की ओर भागी, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के बाहर तक पहुंच गया। इस दौरान उसने ससुर पर भी हमला करने का प्रयास किया। घायल कल्पना को तत्काल फोर्टिस अस्पताल, सेक्टर-62 में भर्ती कराया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें