फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट दिलाने के नाम पर अधिवक्ता से 10 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रजिस्ट्री कराने के नाम पर लिया पैसा, बाद में गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्लॉट दिलाने के नाम पर एक अधिवक्ता से 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कुलदीप नागर का कहना है कि जनपद न्यायालय सूरजपुर में अधिवक्ता हैं। उनकी पहचान सुनील कुमार जिंदल निवासी बुलंदशहर से पहले से थी। 18 अगस्त 2023 को आरोपी उनके डेल्टा-1 स्थित आवास पर आया और ग्रेटर नोएडा में प्लॉटिंग का कार्य करने की बात कही। पुराने संबंधों के चलते पीड़ित ने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया। उसी दिन पीड़ित ने आरटीजीएस के माध्यम से 5 लाख रुपये आरोपी को ट्रांसफर किए। इसके कुछ दिन बाद दोबारा आरोपी को 5 लाख रुपये नकद दे दिए। आरोपी ने आश्वासन दिया कि अक्तूबर 2024 तक प्लॉट की रजिस्ट्री करा दी जाएगी, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की गई। अब आरोपी रजिस्ट्री की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें