नोएडा। सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ विद्युत निगम के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बैठक की। जिसमें स्मार्ट मीटर और बिलिंग संबंधी समस्याओं पर चर्चा हुई। निवासियों ने परेशानियां साझा कीं। अधिकारियों ने समाधान करने के लिए आश्वासन दिया। निगम की ओर से अधिशासी अभियंता मीटर पारुल, डीएम कश्यप, दिनेश कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। उन्होंने बिजली के स्मार्ट मीटरों के संचालन, प्रीपेड के तरीके और बिल जनरेट कर ऑनलाइन जमा कराने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। बताया कि बिल जमा नहीं होने पर अचानक से बिजली बंद नहीं की जाएगी। तीन बार मैसेज भेजा जाएगा। आरडब्ल्यूए महासचिव लक्ष्मी नारायण ने बताया कि पदाधिकारियाें और निवासियों ने मांग कि सभी स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड किया जाए। ब्यूरो