ग्रेटर नोएडा। एक्टिव सिटीजन टीम ने सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से परी चौक की दुर्दशा दूर कराने की मांग की है। सीईओ के नाम दिए गए शिकायती पत्र में संस्था के पदाधिकारी हरेंद्र भाटी का कहना है कि शहर का प्रमुख केंद्र होने के बाद भी इसकी अनदेखी बनी हुई है। घास और पौधे पूरी तरह सूख चुके हैं। आसपास ग्रीनबेल्ट में सफाई तक नहीं की जाती है। उनका कहना है कि इस बदहाली को दूर कराएं। ऐसा नहीं होने पर संस्था की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो