फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दलित परिवार ने दबंगों पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेवर पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप, डीसीपी से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जेवर क्षेत्र के गांव झुप्पा में अनुसूचित जाति के एक परिवार ने दबंगों पर पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव झुप्पा निवासी नथ्थी, महेश और नीरज उर्फ सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी भूमि पर लंबे समय से उनका कब्जा चला आ रहा है। गांव के दबंगों और हिस्ट्रीशीटरों ने करीब आठ बीघा भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया। कब्जा हटाने की बात कहने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही खेत की तरफ दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 14 जुलाई 2025 को पुलिस आयुक्त कार्यालय में भी शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को ही प्रताड़ित किया और आरोपियों के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया। 24 अप्रैल 2026 को उन्होंने एसडीएम जेवर के समक्ष शिकायत पत्र देकर मामले की जांच की मांग की थी। इसके बाद 30 अप्रैल 2026 को लेखपाल द्वारा मौके का सर्वे किया गया। जांच में विवादित भूमि उनके नाम पाई गई और इसकी आख्या भी तैयार की गई है। बावजूद अब तक कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। दबंग लगातार धमकाने के साथ जमीन छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। दबंगों के डर से परिवार दहशत में जीवन जीने को मजबूर है। वहीं डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें