माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख गांव में एक महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर बिसरख पुलिस ने रविवार को मनीष भाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 15 नवंबर को मनीष भाटी एक किराए के मकान में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से अश्लील गालियां दीं और मारपीट की। हमले में महिला को चोटें आईं और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है। आरोपी ने बाइक में तोड़फोड़ भी की और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
पुनर्लेखन