ग्रेटर नोएडा के सेक्टर आमिक्रोन-एक के ए ब्लॉक में पेड़ो की बढी हुई डलियों की वजह से स्ट्रीट लाई
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
सेक्टर ओमीक्रोन-1 ए में लंबे समय से पेड़ों की छंटाई नहीं होने से उनकी शाखाएं सड़कों तक फैल गई हैं। इससे रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ों की घनी शाखाओं के कारण स्ट्रीट लाइट की रोशनी सड़कों तक नहीं पहुंच पाती। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र मावी ने कहा कि प्राधिकरण के उद्यान विभाग के डिवीजन-6 के वरिष्ठ प्रबंधक से शिकायत कर जल्द छंटाई कराने की मांग की है।