फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लावारिस कुत्ते ने आर्किटेक्ट को काटा, सेक्टर में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-100 में आए दिन कुत्ते काटने की हो रही है घटनाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-100 दा विला में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने निकले आर्किटेक्ट को आवारा कुत्ते ने काट लिया। आर्किटेक्ट के पैर में आवारा कुत्ते के काटने के गहरे जख्म बना हुए है। उन्होंने प्राथमिक उपचार कराया। घटना के बाद सेक्टर में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सेक्टर-100 के सी ब्लॉक में मोहम्मद शाजिद रहते हैं। बुधवार रात खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे वह टहलने निकले थे। इस दौरान ही लावारिस कुत्तो ने पीछे से आकर उनके पैर में काट लिया। उन्होंने शोर मचाया और अन्य लोगों की मदद से उन्हें लावारिस कुत्तों से बचाया गया। कुत्ते के काटने से उनके पैर में गहरे जख्म बन गए है। उन्होंने तुरंत निजी अस्पताल में उपचार कराया। उन्हें पांच इंजेक्शन लगे हैं। पीड़ित के दोस्त आर्किटेक्ट राघवेंद्र बिसेन ने बताया कि सेक्टर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लावारिस कुत्ते आए दिन लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। प्राधिकरण अधिकारियों से एक बार फिर मांग कि है कि सेक्टर से लावारिस कुत्तों की समस्या का त्वरित समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें