नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 वीओसी क्रिकेट मैदान में रविवार सुबह वीओसी नो मर्सी कप सीजन-2 का लीग मुकाबला खेला गया। मुकाबले में जैंटलमैन्स इलेवन ने 5 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जैंटलमैन्स इलेवन ने 4 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब आठ विकेट के नुकसान पर 238 रन ही बना सकी। जैंटलमैन्स इलेवन के रोहित यादव चार विकेट गिराकर बेस्ट बॉलर रहे।