फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेमीफाइनल में पहुंची जेनेसिस स्कूल की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा के ओमेगा दो स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में 10 दिवसीय द्वितीय चैंपियन चैलेंज प्रतियोगिता के क्रिकेट स्पर्धा में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। स्कूल के स्पोर्ट्स प्रशिक्षक राकेश राणा ने बताया कि पहले मैच में जेनेसिस स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए। दूसरी पारी में एस्टर स्कूल की टीम दस विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी। इसमें अर्जुन मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में जेनेसिस स्कूल ने छह विकेट के नुकसान पर 314 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य कोे हासिल करने उतरी कोठारी स्कूल की टीम 170 रन ही बना सकी। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच कबीर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें