ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए, लेकिन रामपुर बांगर निवासी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पीड़ित के पिता भंवर सिंह ने मामला दर्ज कर आरोप लगाया है कि एक्सपो मार्ट के पास बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। ई-रिक्शा में उसका बेटा भी बैठा हुआ था। उसके पैर की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो