फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गर्मी और उमस से आमजन हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी। यमुना सिटी में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और अत्यधिक उमस के कारण लोगों का हाल-बेहाल रहा। मानसून के मौसम में बारिश न होने और हवाओं की रफ्तार थमने के कारण वातावरण में चिपचिपी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप इतनी तीखी हो गई कि लोग बाहर निकालने पर पसीना-पसीना होते रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, हवा में 75 से 86 फीसदी तक की भारी नमी होने के कारण यह गर्मी लोगों को 39 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक महसूस हुई, जिससे लोग बेहाल रहे। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही यमुना सिटी में भी बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें