फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी में सभासद अधिवक्ता सचिन नागर पर चेंबर में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। दादरी तहसील परिसर में सभासद और अधिवक्ता सचिन नागर के चेंबर में घुसकर मारपीट की गई। उनके सहायक के साथ भी गाली-गलौज कर दस्तावेज फाड़ दिए गए। यह घटना 19 अक्तूबर को हुई जब सचिन नागर अपने सहायक के साथ चेंबर में बैठे थे। रामनगर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। उन्होंने अधिवक्ता और उनके सहायक के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। हमलावर शोर मचाने पर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि विनोद कुमार और दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें