फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईमेल हैक कर बदला बैंक खाता, कंपनी को आठ लाख का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
ईमेल में बैंक खाते का विवरण बदलकर कंपनी से आठ लाख की ठगी
विज्ञापन

- कारोबारी साझेदार के नाम पर भेजा गया फर्जी अकाउंट नंबर, साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कारोबारी लेनदेन के दौरान ईमेल पर भेजे गए बैंक खाते के विवरण में हेरफेर कर एक कंपनी से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि साइबर जालसाजों ने ईमेल हैक कर कारोबारी साझेदार के बैंक खाते की जगह दूसरे खाते का विवरण भेज दिया। कंपनी ने इसी विवरण के आधार पर रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में संबंधित कारोबारी ने भुगतान मिलने से मना किया तो धोखाधड़ी का पता चला। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
क्रिएटिव क्लोथेक्स कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि भूस्वामी चतुर्वेदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी का एनवी इंटरनेशनल के साथ कारोबारी संबंध है। दोनों कंपनियों के बीच लेनदेन के लिए बैंक खाते का विवरण ईमेल के माध्यम से साझा किया गया था। शिकायत के मुताबिक, 19 अक्तूबर को कंपनी की ओर से आठ लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये बताए गए बैंक खाते में भेजे गए। रकम भेजने के बाद जब एनवी इंटरनेशनल से संपर्क किया गया तो वहां के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिस बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, वह उनका नहीं है। इसके बाद कंपनी को ईमेल के साथ छेड़छाड़ किए जाने और बैंक खाते का फर्जी विवरण भेजे जाने की आशंका हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित कंपनी ने मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित बैंक से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत की गई। एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ईमेल तक अनधिकृत पहुंच कैसे बनाई गई और फर्जी बैंक खाते का विवरण किसने भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें