फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एलिवेटेड रोड लेन बंद, बृहस्पतिवार को भी भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोएडा। एलिवेटेड रोड की एक लेन बंद होने से बृहस्पतिवार को भी सेक्टर 60 अंडरपास से सेक्टर 18 तक भीषण जाम लगा। सेक्टर-33ए स्थित इस्कॉन मंदिर के पास एलिवेटेड रोड की सतह 21 अक्तूबर को धंसने से सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाला मार्ग बंद है। वाहन नीचे की सड़कों से गुजर रहे हैं, जिससे महाराजा अग्रसेन मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ा है। अवैध अतिक्रमण और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग भी जाम का प्रमुख कारण बनी, खासकर सेक्टर-52 से सेक्टर-37 के उद्योग मार्ग पर। बुधवार को भाई दूज के बाद नोएडा लौटे लोगों से सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक रहा। सेक्टर 62 मॉडल टाउन गोल चक्कर, दलित प्रेरणा स्थल, महामाया फ्लाईओवर और कालिंदी कुंज में भी जाम लगा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी कई चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें