ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-9 के लीग मैच में जीसीसी-11 ने ईडीवी स्काई वॉल्कर्स को एक विकेट से पराजित किया। वीर धनकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईडीवी स्काईवॉल्कर्स ने टी-20 मुकाबले में 129 रन पर ऑल आउट हो गई। शरद ने 42 रन की पारी खेली। जीसीसी-11 से प्रशांत लाबा और वीर धनकर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जीसीसी-11 ने 9 विकेट पर 132 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुकुल ने 50 रन की पारी खेली। ईडीवी स्काई वॉल्कर्स से निखिल वोहरा ने तीन विकेट हासिल किए।