फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा स्थित बारात घर के पास बुधवार को पिकअप टक्कर से हुए हादसे में बाइक सवार घायल हो गया था। पीड़ित के पिता की तहरीर पर इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। संजय विहार कॉलोनी कुलैसरा निवासी रामानंद सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा राहुल यादव बुधवार सुबह बाइक से जा रहा था। बारात घर के पास पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। घायल का उपचार जारी है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें