फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूटी खड़ी करने के विवाद में जीबीयू छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी खड़ी करने के विवाद में जीबीयू छात्र को पीटा
विज्ञापन

एक नामजद सहित चार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा। पार्किंग में स्कूटी खड़ी करने के विवाद में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के बीटेक छात्र सोनू कुमार की पिटाई कर दी गई। घायल छात्र को जिम्स में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने प्रियांश सहित चार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरीदाबाद स्थित लकड़पुर की शिव दुर्ग विहार कॉलोनी निवासी सोनू कुमार विवि के संत कबीरदास ब्वायज हॉस्टल में रहता है।
विज्ञापन

थाना ईकोटेक-एक में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए राकेश ने बताया कि 20 मार्च बेटा साेनू परीक्षा देने विवि के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग ब्लॉक-ए में गया था। वहां पार्किंग में स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर आरोपियों ने सोनू की पिटाई कर दी। उसकी नाक, पेट और दाहिने हाथ में काफी चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें