ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) ने दक्षिण कोरिया के सियोल स्थित क्वांगवून विश्वविद्यालय के साथ प्लाज्मा विज्ञान और उभरती प्रौद्योगिकियों में संयुक्त अनुसंधान के लिए एमओयू किया है। समझौते के तहत प्लाज्मा तकनीक, हेल्थकेयर, कृषि, मटेरियल साइंस समेत विभिन्न क्षेत्रों में शोध, फैकल्टी व छात्र आदान-प्रदान, संयुक्त परियोजनाएं और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को वैश्विक स्तर पर अनुसंधान के नए अवसर मिलेंगे। ब्यूरो