फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, दोस्तों पर अधिक शराब पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर। बिलासपुर कस्बा निवासी व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने उसे ज्यादा शराब पिला दी थी जिससे उसकी मौत हुई है। परिजनों ने दनकौर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बिलासपुर कस्बा निवासी सुभाष (45) मजदूरी करते थे। मंगलवार की रात घर से कुछ दूरी पर अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुभाष के परिजन का आरोप है कि उन्हें दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। उनको ज्यादा शराब पिला दी जिससे उनकी तबीयत खराब हुई और इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना हैं कि पीड़ित पक्ष की शिकायत ले ली गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के मुख्य कारणों को पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें