फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) ने शनिवार को 18वां स्थापना दिवस मनाया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि यह विश्वविद्यालय का सौभाग्य है कि इसे अनुभवी शिक्षाविदों, दृढ़-प्रतिज्ञ कर्मचारियों और मेधावी छात्रों का सानिध्य प्राप्त हुआ है।
कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर प्रगति की है। आने वाले समय में यह संस्था विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. केके अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति को स्थापना काल से देखा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल और केवल छात्रों का सर्वांगीण विकास है। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में उतनी ही अहम हैं जितनी शैक्षणिक उपलब्धियां। रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें