ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 28 सितंबर से पांच अक्तूबर तक जिला गौतमबुद्ध नगर की 94 बस्ती व मंडलों पर पथ संचलन का कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें 8000 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। गीत के धुन पर कदम ताल करते हुए स्वयंसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचलन कर समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा और पंच परिवर्तन से समाज निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचार प्रमुख आनंद ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय अधिकारी रूपेश ने पंच परिवर्तन के माध्यम से देश और विश्व को एक बेहतर दिशा देने की संभावनाओं पर विचार रखे। क्षेत्र के सह प्रचार प्रमुख तपन ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। प्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख सुनील ने संघ की कठिन परिस्थितियों में राष्ट्र सेवा की यात्रा साझा की, वहीं प्रांत के शारीरिक प्रमुख राजेश ने संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों में एकजुटता की भावना को रेखांकित किया। इस मौके पर जिला प्रचारक नेमपाल , विभाग प्रचारक चिरंजीव और विभाग प्रचार प्रमुख मुकेश आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो