फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रांतिकारी गीत गाकर किसानों के धरने को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रांतिकारी गीत गाकर किसानों के धरने को दिया समर्थन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नए जमीन अधिग्रहण कानून लागू कराने समेत मांगों को लेकर रविवार को किसानों के धरने में महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में पहुंचे। युवाओं ने क्रांतिकारी गीत गाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही किसानों को अपना समर्थन दिया। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसान सभा के प्रवक्ता डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखकर हल कराने के लिए तैयार नहीं है। जबकि यह काम जनप्रतिनिधियों का होता है। किसी भी जनप्रतिनिधि ने धरना स्थल पर आकर किसानों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास नहीं किया है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने कहा कि आंदोलन किसान सभा ने आरपार के मकसद से शुरू किया था। धरने के बाद कोई सुनवाई नहीं होने पर अब 12 सितंबर को प्राधिकरण के दोनों गेट बंद करने का ऐलान किया है। इसमें हजारों की संख्या में किसान, मजदूर, भूमिहीन, महिलाएं और युवा शामिल होंगे। धरने को निशांत रावल, केशव रावल, सुधीर रावल, नीरज शर्मा, अतर सिंह, भीम सिंह, सुरेश यादव, मोहित भाटी, श्याम सिंह प्रधान, संतराम, नेतराम, नरेश नागर, करण सिंह नागर, प्रवीण त्यागी, दुष्यंत, मदन लाल भाटी व सुरेंद्र भाटी ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें