फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नगर पालिका दादरी के पांच सभासद पर मारपीट का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका दादरी के पांच सभासदों पर मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन

- सफाई कर्मचारी को छुट्टी नहीं देने पर की थी मारपीट, सभासदों ने दी इस्तीफे की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नगर पालिका दादरी के सफाई सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने पांच सभासदों के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपी सभासद नगर पालिका के सफाई कर्मचारी को छुट्टी देने की मांग कर रहे थे। इससे इन्कार करने पर पांचों ने मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मामला दर्ज करने पर सभासदों ने इस्तीफा देने की धमकी दी है। मामले में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों और सभासदों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है।
शनिवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में सभासद सुमित भारती, तौफीक, हरीश रावल, संजय रावल, कृष्ण कुमार पहुंचे। पांचों महिला सफाई कर्मचारी को एक माह की छुट्टी देने की बात की। आरोप है कि नगर पालिका में तैनात सुपरवाइजर विजेंद्र सिंह ने इतनी लंबी छुट्टी देने से इन्कार कर दिया। साथ ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष से बात करने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर पांचों सभासद ने नाराज होकर उसके साथ गाली गलौज की और फिर मारपीट कर दी। इस बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की घटना के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कार्यालय पहुंच गए और कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही हड़ताल की चेतावनी दी। उसके बाद कोतवाली जाकर पुलिस से शिकायत की। रविवार को पुलिस ने पांचों सभासद के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें