फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों का हंगामा, सीआईएसएफ का लाठी-चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो में ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों का हंगामा, लाठीचार्ज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ऑटो एक्सपो-2020 में ऑनलाइन बुकिंग कराकर पहुंचे दर्शकों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें प्रवेश से रोक दिया गया, इस पर लोग भड़क गए और जमकर हंगामा करने लगे। इसी बीच भीड़ ने भीतर दाखिल होने का प्रयास किया। इस पर लोगों को नियंत्रित करने के लिए सीआईएसएफ ने हल्का लाठीचार्ज कर गेट से बाहर धकेल दिया। इसके बाद गेट बंद कर दिया गया, लेकिन दर्शकों का हंगामा कम नहीं हुआ। लगभग 45 मिनट बाद दर्शकों को प्रवेश दिया गया। वहीं, वीकेंड पर भीड़ होने से एक्सपो मार्ट जाने आने वाले मार्गों पर कई बार जाम की भी स्थिति बनी। परी चौक, नॉलेज पार्क चौक, नॉलेज पार्क सेंटर पार्क चौक के आसपास देर शाम तक वाहनों की कतार देखी गई।
शनिवार को वीकेंड पर आशंका के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग ऑटो एक्सपो में पहुंचे। भीड़ और वाहनों की कतारों के कारण लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी ऑनलाइन बुकिंग कराकर पहुंचे लोगों को हुई। लोग मोबाइल में ऑनलाइन बुकिंग की रिकार्ड दिखाकर प्रवेश की मांग कर रहे थे, लेकिन तकनीकी खामी के कारण क्यूआर कोड स्कैनिंग में दिक्कत हुई। इस कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। धीरे-धीरे ऑनलाइन बुकिंग कराकर पहुंचे लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ जबरन भीतर दाखिल होने का प्रयास करने लगे। इसी बीच भीड़ अनियंत्रित हो गई और उन्हें काबू में करने के लिए सीआईएसएफ को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि, इसमें किसी के चोटिल होने की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गेट के अंदर चले गई भीड़
ऑटो एक्सपो में एक नंबर गेट पर दोपहर करीब 12 बजे एक वीआईपी कार आने पर उनके साथ आए कुछ कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान नेताजी समेत उनके कार्यकर्ता भी अंदर पहुंच गए तो बगल में बिना पास या टिकट के खड़े 100 से 150 लोग भी उनके साथ जबरदस्ती घुस आए। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने गेट बंद कर उन्हें रोका।
युवक को हिरासत में लेने और पीटने पर भड़के लोग
ऑनलाइन बुकिंग कराकर पहुंचे एक युवक को क्यूआर कोड स्कैन न होने पर फर्जी समझकर हिरासत में ले लिया गया। इसकी जानकारी जब अन्य ऑनलाइन बुकिंग वालों को हुई तो वह हंगामा करने लगे। इस दौरान स्कैन न होने से रोके गए अन्य लोग भी उनके साथ मिलकर हंगामा करने लगे। लोगों ने आरोप लगाया कि जिस युवक को ऑनलाइन बुकिंग कराने के बावजूद हिरासत मेें लिया गया था। उसे सुरक्षाकर्मियों फर्जी बुकिंग दिखाने का आरोप लगाकर मारपीट भी की।
रेंगते रहे वाहन, कई बार लगा जाम
भीड़ और वाहनों की अधिकता के कारण दिनभर एक्सपो मार्ट जाने आने वाले रास्ते पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। यहां कई बार जाम लगा और वाहन चालकों से पांच से 15 मिनट तक फंसे रहना पड़ा। हालांकि, यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे पुलिसकर्मी दिन भर स्थिति नियंत्रण करने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन

-------
पकड़े गए युवक को कुछ देर बाद ही छोड़ दिया गया था। ऑनलाइन बुकिंग कराकर आए लोगों को टिकट में तकनीकी कमी के कारण प्रवेश दिलाने में देरी हुई थी। बाद में सभी की ऑनलाइन बुकिंग चेक कर प्रवेश दे दिया गया।
- बलजीत सिंह, थाना प्रभारी नॉलेज पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें