फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में गौतम बुद्ध नगर अव्वल-

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में गौतम बुद्ध नगर अव्वल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की रैंकिंग में स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में जिले को पहला स्थान मिला है। एनएचएम ने प्रदेश के 75 जिलों की रैंकिंग जारी की है। यह सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जिले में स्थिति के आधार पर है। उत्तर प्रदेश हेल्थ मिशन मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (यूपीएचएमआइएस) पोर्टल से मिले आंकड़ों को आधार बनाया गया है। यह आंकड़े अप्रैल तक के हैं। गौतम बुद्ध नगर के बाद, अमरोहा दूसरे, अंबेडकर नगर तीसरे, वाराणसी चौथे और अमेठी पांचवें स्थान पर है। रैंकिंग का आधार 14 प्रमुख बिंदु हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक पंकज कुमार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर उनके जिले के प्रदर्शन की जानकारी दी थी। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को बधाई भी दी। साथ ही खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों को सुधार का निर्देश दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने में गौतम बुद्ध नगर पहले स्थान पर पहुंचने में सफल रहा। इससे पहले भी कई बार जिला प्रथम स्थान हासिल कर चुका है। जिलों की मॉनिटरिंग के लिए टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण, टीबी मरीजों की जांच, परिवार नियोजन सहित अन्य योजनाओं को आधार बनाया गया है। साथ ही प्रसव सुविधा, नवजात बच्चों के इलाज, आशाओं की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए किए गए प्रयास को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें