फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान होकर थाने में रो पड़ी एनआरआई की पत्नी तब दर्ज हुई एफआईआर-

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते से निकले 40 हजार, थाने में रो पड़ी एनआरआई की पत्नी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। खाते से 40 हजार रुपये निकलने के बाद कुवैत में नौकरी करने वाले इंजीनियर की पत्नी को डेढ़ महीने तक थानों और साइबर क्राइम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। 28 मई को परेशान होकर वह सूरजपुर कोतवाली में ही रो पड़ी। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। डेल्टा वन निवासी कांतिपाल का आरोप है कि 14 अप्रैल को कॉमर्शियल बेल्ट के एटीएम बूथ से 20 हजार रुपये निकालने के बाद पति के खाते से 40 हजार रुपये निकल लिए गए। पीड़िता ने क्लोनिंग की आशंका जताई है। पति शिवशंकर पाल कुवैत में केमिकल इंजीनियर हैं। उनका अकाउंट नॉलेज पार्क स्थित एसबीआई शाखा में है। उनका कहना है कि दो बार में 20-20 हजार रुपये निकाले गए। उसका मेसेज भी नहीं आया। जानकारी मिलने पर पति ने पुलिस और बैंक से शिकायत करने को कहा। शिकायत करने पर बैंक ने 20 हजार वापस कर दिए। लेकिन 20 हजार का कुछ पता नहीं चला। कांतिपाल का आरोप है कि वह बैंक, नॉलेज पार्क, कासना, सूरजपुर थाने और साइबर क्राइम के दफ्तर गईं। लेकिन उन्हें टरका दिया जाता। पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें