फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौड़ सिटी के सामने से ही वारदात कर भागे थे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव चंदेल हत्याकांड
विज्ञापन

----------
हेडिंग: गौड़ सिटी के सामने से ही वारदात कर भागे थे बदमाश
राहगीर को गौड़ सिटी से तिगरी गोलचक्कर के रास्ते पर मिला था मोबाइल
लूटी गई कार गाजियाबाद क्षेत्र में फरार होने की आशंका
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौरव चंदेल हत्याकांड की जांच कर रही एसटीएफ ने जिस राहगीर से गौरव का मोबाइल बरामद किया है, उसने जानकारी दी है कि उसे मोबाइल गौड़ सिटी से तिगरी गोलचक्कर जाने वाले रास्ते पर पड़ा मिला था। इससे इस बात की आशंका है कि बदमाश गौड़ सिटी के सामने से ही वारदात कर फरार हुए थे।
गौरव चंदेल की हत्या के खुलासे में जुटी कई टीमें हत्या आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहीं हैं। एसटीएफ की टीम ने सर्विलांस की मदद से गौरव का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गौरव का मोबाइल एक राहगीर को पड़ा मिला था। उसने इस मोबाइल में अपना सिम डालकर चालू किया तो एसटीएफ को इसकी भनक लग गई। एसटीएफ ने राहगीर को दबोच लिया और फेज-3 थाने ले जाकर पूछताछ की। यहां राहगीर ने खुद को निर्दोष बताते हुए मोबाइल सड़क पर पड़ा मिलने की जानकारी दी। उसने जिस जगह से मोबाइल बरामद होने की बात कही है। वह जगह घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर है। वारदात के बाद आरोपी अगर वहां से निकले तो निश्चित ही वह गौड़ सिटी के सामने से गुजरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नए सिरे से सीसीटीवी खंगालने शुरू
अब पुलिस को यह पता चल गया है कि बदमाश वारदात के बाद किस रास्ते की ओर भागे हैं। ऐसे में पुलिस ने नए सिरे से इसी रास्ते पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल से तिगरी गोलचक्कर और गाजियाबाद जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी को फिर से खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों की सही पहचान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें