फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना नियंत्रण में दिल्ली से बेहतर गौतमबुद्ध नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना नियंत्रण में दिल्ली से बेहतर गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना पर नियंत्रण पाने के मामले में गौतमबुद्ध नगर पड़ोसी दिल्ली से बेहतर साबित हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने 20 मई का आंकड़ा जारी इसका दावा किया है। अधिकारियों ने दावे के पक्ष में जन घनत्व, सैंपलिंग दरों, सांस्थानिक क्वारंटीन समेत अन्य बिंदुओं पर तुलनात्मक आंकड़े जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की जनसंख्या करीब 2 करोड़ है जो गौतमबुद्ध नगर की 21 लाख की आबादी से दस गुना ज्यादा है। 20 मई तक दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या 11088 रही, वहीं गौतमबुद्ध नगर में आंकड़ा 293 रहा। यह दिल्ली के सापेक्ष 37 गुना कम है। दिल्ली में एक्टिव केस 5720 हैं। वहीं जिले में 81 सक्रिय केस हैं। 5720 में से 2358 मामले सांस्थानिक क्वारंटीन हैं। शेष 3362 होम क्वारंटीन हैं। जबकि जिले में सभी 81 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 20 मई तक दिल्ली में मौतों की संख्या 176 थी जबकि गौतमबुद्ध नगर में यह आंकड़ा 5 है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन 69 हैं जबकि जिले में 63 हैं। दिल्ली में केस पॉजिटिव आने की दर 100 में 7.3 फीसदी है, वहीं जिले में यह 3.24 फीसदी है। दिल्ली में संक्रमितों के ठीक होने की दर 47 फीसदी है जबकि जिले में 70 प्रतिशत है। देश में 10 लाख पर सैंपल लेने की दर 1820 है, वहीं गौतमबुद्ध नगर में यह 4512 है। विश्व स्तर पर कोरोना मृत्यु दर 6.9 प्रतिशत, भारत में 3.2 फीसदी और गौतमबुद्ध नगर में 1.69 फीसदी है।
विज्ञापन

दिल्ली के संक्रमितों ने जिले में फैलाया कोरोना
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सामने आया है कि 20 मई तक आए 293 केसों में 50 मामले (17 फीसदी) दिल्ली से आए हैं। हालांकि अन्य केस सीजफायर, जेजे कॉलोनी, विदेशी से जुड़े हैं। माना जा रहा है कि गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने दिल्ली और नोएडा की आवाजाही पर रोक के लिए कड़े प्रतिबंध नहीं लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें