फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जनवरी तक एटीएम की सुरक्षा पुख्ता करें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो---
विज्ञापन

10 जनवरी तक एटीएम की सुरक्षा पुख्ता करें
- डीएम-एसएसपी ने बैंकों को दिए निर्देश
-आधार सेंटर भी अधिक चलाने को कहा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डीएम व एसएसपी ने बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में 10 जनवरी तक सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए। साथ ही बैंकों में और अधिक आधार केंद्रों को शुरू करने को कहा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बैठक करते हुए डीएम बीएन सिंह व एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी बैंक शाखाओं व एटीएम की सुरक्षा 10 जनवरी तक जरूर पुख्ता कर लें। इसका प्रमणपत्र भी उपलब्ध कराएं। इस दौरान एसएसपी ने बैंक व एटीएम की सुरक्षा से जुड़ी तमाम जानकारी दीं। डीएम ने बैंक प्रतिनिधियों से देहात व शहरी क्षेत्र में आधार केंद्रों को ज्यादा से ज्यादा चलाने को कहा। साथ ही डीएम ने लीड बैंक को निर्देश दिया कि खाता धारकों से मिलने वाली शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारण करें, जिससे शिकायतें डिफॉल्टर की श्रेणी में न आएं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह, जिला विकास अधिकारी अनवर शेख, जिला लीड बैंक प्रबंधक वेदरतन, उप कृषि निदेशक डा. एएन मिश्र, जिला कृषि रक्षा अधिकारी तन्वी शर्मा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें