फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: देशभक्ति, एकता और उत्साह का संगम... गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

Fri, 15 Aug 2025 10:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

79वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति ‘स्पंदन’द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताएं शामिल थीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत का अमूल्य स्रोत है, जिसे शिक्षा और अनुसंधान के माध्यम से आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।

विज्ञापन


प्रो. सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और नवाचार, शोध एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाएं। उन्होंने स्वतंत्रता को जिम्मेदारी के साथ निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति ‘स्पंदन’द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताएं शामिल थीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी अतिथियों, छात्रों, अध्यापकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हैं, बल्कि हमें अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी डीन, संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें