फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीएसटी चोरी करने वालों से वसूली में प्रदेश में अव्वल रहा गौतमबुद्ध नगर जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सितंबर में विशेष अनुसंधान शाखा ने 69.17 करोड़ तो सचल दल ने 4.98 करोड़ की वसूली की
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जीएसटी चोरी के मामलों में कार्रवाई और राजस्व वसूली के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग का गौतमबुद्ध नगर जोन सितंबर में प्रदेश में अव्वल रहा। जोन की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने सितंबर 2026 में 69.17 करोड़ रुपये की वसूली की, जो पिछले साल इसी महीने में हुई 9.93 करोड़ रुपये की वसूली के मुकाबले करीब 596 प्रतिशत अधिक है। वहीं, सचल दल ने भी सितंबर में 4.98 करोड़ रुपये का जुर्माना जमा कराया। इस तरह दोनों श्रेणियों में जोन ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जीएसटी चोरी के कई मामलों में आईटी सर्विस, बिल्डर, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मार्बल और ग्रेनाइट कारोबार से जुड़ी बोगस फर्मों के जरिये इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाया जाता है। ऐसी फर्मों और उनसे जुड़े मामलों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। सितंबर में एसआईबी की टीम ने 12 फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सितंबर में गौतमबुद्ध नगर के अलावा लखनऊ वन जोन की वसूली दहाई का आंकड़ा पार कर सका। वहां वसूली 13.94 करोड़ की हुई थी।
विज्ञापन

उधर सचल दल की कार्रवाई में भी सबसे अधिक राजस्व जमा कराया गया है। जोन के सचल दल की टीम ने सितंबर-2026 माह में 4.98 करोड़ का जुर्माना जमा कराया है जो पिछले साल के सितंबर से 1.34 प्रतिशत अधिक रही है। पिछले साल 4.91 करोड़ की वसूली हुई थी।


जीएसटी संग्रह में भी हुई 109 प्रतिशत की बढ़ोतरी
गौतमबुद्ध नगर जोन जीएसटी संग्रह के मामले में प्रदेश में अव्वल रहा है। सितंबर माह में जोन का जीएसटी संग्रह 1377.79 करोड़ रहा था। जो पिछले साल 659.04 करोड़ रहा था। पिछले साल के मुकाबले इस बार जीएसटी संग्रह में 109 प्रतिशत की वृद्धि रही थी। जीएसटी संग्रह के साथ वसूली में भी जोन अव्वल रहा हैं।
विज्ञापन


सचल दल और एसआईबी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जीएसटी चोरी करने वाली और बोगस फर्मों की जांच की जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित फर्मों से राजस्व जमा कराया जा रहा है। - परीक्षित खटाना, अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर जोन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें