फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तैराकी में गौतमबुद्ध नगर की टीम ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- लखनऊ में शनिवार व रविवार को हुआ दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। लखनऊ में आयोजित 66वें सीनियर यूपी राज्य तैराकी प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर ओवरऑल विजेता घोषित हुई। बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। जिसके बदौलत राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर अपनी चमक बिखेरने में सफल रहा है।
गौतमबुद्ध नगर तैराकी एसोसिएशन के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर की बेटियाें ने जीत का सिलसिला जारी रखा है। बालक व बालिका वर्ग की टीम ने पिछले साल की तरह इस साल भी ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया व जीत के पुराने ताज को बरकरार रखा है। रविवार को खत्म हुई तैराकी प्रतियोगिता के उपलक्ष्य में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि जिले की खिलाड़ी शान्वी बाहरी ने 800 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भाविका चौधरी ने स्वर्ण पदक, 200 मीटर बैक स्ट्रोक बालक वर्ग में वेदांत चंद्रा ने स्वर्ण पदक, 200 मीटर बैक स्ट्रोक बालिका वर्ग में द्रोथी ने रजत पदक, 200 मीटर बटर फ्लाई महिला वर्ग में शायला ने रजत और उत्सा गंगवार ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर आईएम महिला वर्ग में उत्सा गंगवार ने स्वर्ण, शार्वी वर्मा ने रजत पदक, 200 मीटर फ्री स्टाइल महिला वर्ग में सिदक कौर ने कांस्य पदक, 50 मीटर बटर फ्लाई बालक वर्ग में वेदांत ने कांस्य पदक, 50 मीटर बटर फ्लाई महिला वर्ग में शायला ने स्वर्ण पदक, सिदक कौर ने कांस्य पदक,50 मीटर बैक स्ट्रोक में वेदांत चंद्रा ने स्वर्ण पदक, 50 मीटर बैक स्ट्रोक महिला वर्ग में सिदक कौर ने रजत पदक, 50 मीटर फ्री स्टाइल बालक वर्ग में वेदांत ने कांस्य पदक और बालिका वर्ग में भाविका चौधरी ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। इन खिलाड़ियों के प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रदर्शन को लेकर जिला तैराकी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें