फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गौतमबुद्ध नगर खाली हाथ

विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सुरेंद्रनागर
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गौतमबुद्ध नगर खाली हाथ
विज्ञापन

- राष्ट्रीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी इस बार राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर को नहीं मिली

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भाजपा की घोषित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस बार गौतमबुद्ध नगर खाली हाथ है। पिछली कार्यकारिणी में राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर को संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था। वहीं, बुलंदशहर से सांसद डॉ. भोला सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किसी नेता को जगह नहीं मिलने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा बनी रही। कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसी बड़े नेता को यहां से संगठन में जगह दी जानी चाहिए थी। वर्तमान में कई प्रमुख नेता जोकि टिकट की होड़ में भी नहीं हैं, उनको इसके लिए चुना जा सकता था। वर्तमान में पश्चिमी यूपी में गौतमबुद्ध नगर की अहम पहचान होने की वजह से संगठन में प्रतिनिधित्व की उम्मीद भी स्थानीय नेताओं को थी। इधर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर सुरेंद्र सिंह नागर के बाहर किए जाने के पीछे पिछले दिनों आंतरिक मनमुटाव को भी देखा जा रहा है। दादरी के चिटैहरा में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की जनसभा के कार्यक्रम की अगुआई सुरेंद्र सिंह नागर ही कर रहे थे। इसमें आंतरिक कलह और प्रमुख नेताओं के शामिल नहीं होने की चर्चा सार्वजनिक रूप से शुरू हो गई। इसके बाद आनन-फानन कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा। सभी नेताओं की मौजूदगी सुनिश्चित होने के बाद ही कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें