चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इसी ट्रोलिंग का शिकार गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम भी हो हुईं। जिससे परेशान होकर उन्होंने एक्स और फेसबुक अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया था।
गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम 12 दिन बाद फिर से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद विपक्ष के नेताओं और उनका समर्थन करने वाले लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके परिवारवालों को ट्रोल करने शुरू कर दिया था। ट्रोलिंग से परेशान होकर डीएम ने एक्स और फेसबुक अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया था। जो काफी चर्चा का विषय रहा था। अब 12 दिन बाद एक्स पर पोस्ट किया है। जबकि 11 दिन बाद फेसबुक पर फोटो पोस्ट की हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में विपक्ष ने भारत सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ वोट चोरी का आंदोलन चलाया हुआ है। जिस कारण आयोग के सीईसी के परिवार और रिश्तेदारों को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। उनकी बेटी और गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम को भी काफी ट्रोल किया जा रहा है। हर पोस्ट में उनके अकाउंट को टैग किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों के फोटो भी पोस्ट किए जा रहे है।
इससे परेशान होकर डीएम ने अपने सोशल मीडिया के अपने सभी अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, लेकिन अब 12 दिन बाद वो फिर से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई है। एक्स पर उनकी पिछली पोस्ट 18 अगस्त की थी। अब 30 अगस्त को डीएम ने सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर फोटो व जानकारी पोस्ट की है। साथ ही फेसबुक पर शुक्रवार शाम फोटो पोस्ट की है।