फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इस्कॉन मंदिर में गौर पूर्णिमा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में रविवार को त्रिदिवसीय गौर पूर्णिमा महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन सुबह 4:30 बजे भगवान के मंगल दर्शन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सुबह 8 बजे से इस्कॉन के वरिष्ठ आचार्य लोकनाथ स्वामी महाराज ने चैतन्य महाप्रभु के आविर्भाव पर विशेष प्रवचन दिया। कथा के बाद 1100 किलो ताजे पुष्पों से भगवान का अभिषेक किया गया। मंदिर को भव्य पुष्प सज्जा से अलंकृत किया गया और मधुर कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें