फोटो
ग्रेटर नोएडा। दादरी स्थित कुमारी मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह ‘उमंग’ में एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही समृद्ध ज्ञान परंपरा है। बीएड विभाग की सोनी सिंह को विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल और गौरी को एनसीसी बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अंजू कुमारी, वंदना शर्मा,आंचल, तनु चौहान, खुशी नागर, निकिता, शिवानी सिंह, संस्कृत से ज्योति, इतिहास से ज्योति, सोनम भाटी, कोमल, रितिका, सिया, गौरी शर्मा, ईशा कौशिक को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर अनीता रानी राठौर, लाल बहार सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो