ग्रेटर नोएडा। जीबीयू में महादेवी वर्मा महिला छात्रावास में महादेवी वर्मा की जयंती मनाई गई। छात्रावास की अभिरक्षिका डॉ. रितिका जोशी के निर्देशन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने संगीत, नृत्य और कविता-पाठ के जरिए लेखिका के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने रंगोली भी बनाई। ब्यूरो