नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक खेल समारोह ‘खेल उड़ान’ का समापन हुआ। 1500 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर और 4x100 मीटर रिले में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में बीए तृतीय वर्ष के गौरव छात्र चैंपियन बने, जबकि छात्रा वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की शांति ने खिताब जीता। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद्र ने खिलाड़ियों की सराहना की। क्रीड़ा सचिव डॉ. रेनू तोमर ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एथलीट व टेक्निकल ऑफिसर अक्षय महेश्वरी का सहयोग रहा जबकि मंच संचालन डॉ. शैली श्रीवास्तव ने किया।