फोटो
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। 3000 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, मोहित द्वितीय, दीपांशु तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में मानसी देवी प्रथम, रेशमा द्वितीय और पायल कौर तृतीय स्थान पर रहीं l 800 मीटर दौड़ में सागर भाटी प्रथम, अनीश द्वितीय, विष्णु कुमार तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में मानसी देवी प्रथम, श्वेता द्वितीय स्थान पर रहे I शॉट पुट (गोला फेंक) में लोविश यादव प्रथम, विशाल मिश्रा द्वितीय, आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में तनु प्रथम, पायल कौर द्वितीय, शीतल यादव तृतीय स्थान पर रहे l 400 मीटर दौड़ में शांति प्रथम स्थान पर रही इसका संचालन प्रोफेसर शैली श्रीवास्तव ने किया। उद्घाटन प्राचार्य प्रो. डॉ. दिनेश चंद्र की ओर से किया गया।
क्रीड़ा सचिव डॉ. रेनू तोमर, प्रो. (डॉ.) आरसी लाल, प्रोफेसर अनीता मिश्रा, डॉ. कविता सिंह चौधरी, डॉ. संघमित्रा समेत अन्य प्रोफेसर व छात्र मौजूद रहे।