ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) ने आने वाले मरीजों को सस्ती और बेहतर सुविधा व उपचार देने के लिए बृहस्पतिवार को अस्पताल प्रबंधन ने ईएसआइसी से एमओयू किया है। जिम्स निदेशक डॉ. बिग्रेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इससे इंस्टीट्यूट जरूरतमंद मरीजों की सेवा कर पाएगा। ईएसआइसी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर होने से लाभार्थियों के लिए बेहतर हेल्थकेयर सर्विस सुनिश्चित करने के लिए पहल है। इससे गौतम बुद्ध नगर और आस-पास के इलाकों में पब्लिक हेल्थ डिलीवरी ओर मजबूत होगी। साथ ही लाभार्थी इस पैनल में शामिल होने के साथ स्पेशल मेडिकल सर्विस, इमरजेंसी केयर, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स और सुपर-स्पेशियलिटी ट्रीटमेंट आदि सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। ईएसआइसी की निदेशक मेडिकल डॉ. सविता भाटिया ने माडर्न, कुशल और पेशेंट-सेंट्रिक हेल्थकेयर सर्विस देने में जिम्स की सरहाना की। इस मौके पर ईएसआइसी की एडिशनल निदेशक (डिस्पेंसरी) डॉ. सोना बेदी भी मौजूद रहीं।