फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारत मंडपम टनल की तरह सजेगा गौड़ अंडरपास, काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली से पहले वाहनों के लिए खोलने की तैयारी, 95 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ अंडरपास को दिल्ली के भारत मंडपम टनल की तर्ज पर सजाया जाएगा। इसके करीब 700 मीटर लंबे भूमिगत हिस्से की दीवारों पर पेंटिंग बनाने का काम शुरू हो गया है। स्थानीय कलाकारों की मदद से बनाई जा रही इन पेंटिंग में भगवान बुद्ध और सूरजपुर वेटलैंड के प्राकृतिक दृश्यों के साथ ग्रेटर नोएडा की विकास यात्रा और संस्कृति को दर्शाया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि अंडरपास का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और दीपावली से पहले इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, करीब 95 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अंडरपास का सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है। अब शेड लगाने, बिजली और जल निकासी समेत फिनिशिंग के काम किए जा रहे हैं। वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि काम अंतिम चरण में है। जरूरी परीक्षण पूरे होने के बाद अंडरपास को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख से अधिक लोगों को मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि अंडरपास खुलने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गाजियाबाद, दिल्ली, मेरठ और गौड़ सिटी आने-जाने वाले दो लाख से अधिक लोगों को रोजाना जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें