फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मासिक मुनाफे का लालच देकर आईटी इंजीनियर से 6.96 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मासिक मुनाफे का लालच देकर आईटी इंजीनियर से 6.96 लाख की ठगी
विज्ञापन

- लकी ड्रा और केवाईसी शुल्क के नाम पर भी जमा कराई रकम, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने निवेश पर हर महीने 12 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा निवासी आईटी इंजीनियर से 6.96 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने शुरुआत में दो महीने तक मुनाफा देकर पीड़ित का भरोसा जीता। इसके बाद मूलधन वापस मांगने पर अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम जमा कराई गई। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ग्रेटर नोएडा निवासी विष्णु नारायण मिश्रा एक कंपनी में आईटी इंजीनियर हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 से जनवरी 2025 के बीच उन्होंने एक कंपनी में कुल 6 लाख 96 हजार रुपये लगाए थे। आरोपियों ने निवेश पर 12 प्रतिशत मासिक लाभ देने का भरोसा दिलाया था। पीड़ित के मुताबिक, निवेश के शुरुआती दो महीनों में खाते में मुनाफे की रकम पहुंची। इससे उन्हें कंपनी पर भरोसा हो गया और उन्होंने आगे भी रकम लगानी जारी रखी। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपना मूलधन निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने भुगतान रोक दिया। इसके बाद उन्हे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिये निवेशकों को अपने जाल में फंसाया है। उसके कुछ परिचित और रिश्तेदार भी इसी योजना में पैसा लगा चुके हैं। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर शिकायत करने की स्थिति में पैसे डूबने की धमकी दी गई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस ने कंपनी संचालक दीपक मलिक, उसकी पत्नी सोनू रानी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें