फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैस एजेंसियों ने शुरू की होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। रसोई गैस की किल्लत झेल रहे लोगों के लिए रबूपुरा में गैस एजेंसियों ने होम डिलीवरी की सुविधा को दुबारा से शुरू कर दिया है। बीते लगभग 20 दिन से गैस किल्लत होने के बाद उपभोक्ताओं की होम डिलीवरी बंद कर दी गई थी। जिसके कारण गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें रहीं थीं और लोगों को घंटों परेशान होना पड़ रहा था। गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि शुक्रवार से ही होम डिलीवरी को बहाल कर दिया गया है। संचालक सुशील शर्मा और गीता रानी ने बताया कि होम डिलीवरी के लिए भी उपभोक्ताओं को सिर्फ 910 रुपये प्रति सिलेंडर देने हैं। इसी राशि में घर तक सिलेंडर पहुंचाने का शुल्क भी शामिल है। अगर कोई डिलीवरी वाला इससे ज्यादा रुपये मांगता है तो उसकी शिकायत तत्काल एजेंसी में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें