फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारतीय ज्ञान प्रणाली नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को भारतीय ज्ञान प्रणाली विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने बताया कि भारतीय ज्ञान प्रणाली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आधार है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरुरी है। वेद, उपनिषद, आयुर्वेद, गणित, खगोल विज्ञान, वास्तुकला, योग एवं दर्शन जैसे विषयों की प्रासंगिकता को भी स्पष्ट किया गया। प्रशिक्षण के दौरान संकाय सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कर्मयोगी के सिद्धांत पर कर्म के महत्व को रेखांकित किया। वहीं अर्चना पांडेय ने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल दिया। संदीप कुमार और रीना भारतीय ने कहा कि हमें अपनी परंपराओं को समझते हुए शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। इस मौके पर राजेश खन्ना, नीता सिंह, डॉ. अर्चना आर्य, डॉ. रेनू राइटीयस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें