नोएडा के सेक्टर-78 निवासी गर्वित बहेड़िया (12) टेबल टेनिस में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना चाहते हैं। वह इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। जिलास्तरीय में भी भाग ले चुके हैं। आठवीं कक्षा के छात्र गर्वित खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी बेहद अनुशासित और गंभीर हैं। वह रोजाना नोएडा इंडोर स्टेडियम में अभ्यास करते है। कोच आशीष हरी का कहना है कि कम उम्र में गर्वित की गेम पर पकड़, ध्यान और मानसिक संतुलन उनके भविष्य को संवारेगा। कोच का मानना है कि आने वाले वर्षों में गर्वित राज्य, राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर नोएडा और देश का नाम गर्व से ऊंचा करेंगे।