फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गरिमा विहार को 3 साल बाद मिली नई आरडब्ल्यूए

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष चुने गए बीकेएस चौहान, अक्तूबर में चुनाव न कराने पर निवर्तमान टीम हुई थी कालातीत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गरिमा विहार को तीन साल बाद नई आरडब्ल्यूए मिल गई है। निवासी करीब नौ महीने से नए अध्यक्ष की राह देख रहे थे। पुरानी टीम का कार्यकाल अक्तूबर 2025 में समाप्त होने के बाद चुनाव होना था। लेट लतीफी के कारण कालातीत हुई आरडब्ल्यूए के चलते चुनाव समय पर नहीं हो सके। जब इस मामले को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता समस्या प्रकाशित की तो अधिकारी भी सक्रिय हुए और चुनाव संपन्न कराए।

सेक्टर-35 स्थित गरिमा विहार सोसाइटी में एक जुलाई को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुए। कुल तीन टीमों के प्रतिनिधि मैदान में उतरे। तीनों ही टीमों के अलग अलग प्रतिनिधि चुने गए। जहां ए टीम से अध्यक्ष, बी टीम से संयुक्त सचिव और सी टीम से अन्य पदाधिकारी चुने गए। करीब 128 में से 120 लोगों ने मतदान किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीकेएस चौहान चुने गए। उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, महासचिव ललित बंसल, विजेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव विजेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष करण सिंह बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व महासचिव रहे सीएम मिश्रा ने बताया, अक्तूबर 2025 को निवर्तमान आरडब्ल्यूए ने चुनाव नहीं कराए। जब इसकी शिकायत डिप्टी रजिस्ट्रार से की गई तो उन्होंने लेट लतीफी के कारण टीम को कालातीत कर दिया था। जनवरी में चुनाव होने की उम्मीद थी, लेकिन फिर चुनाव अधिकारी की लेट लतीफी और चुनाव की तारीख तय न हो पाने के कारण मामला लंबित चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें