फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस से होगी डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीपीएस से होगी डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की निगरानी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण कराया गया है। इसका लोकार्पण बुधवार को प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने किया। इस सेंटर से जन स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सभी गतिविधियों पर सीधे नजर रहेगी। कमांड कंट्रोल सेंटर में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है। इसके माध्यम से डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले वाहन, मेकेनिकल स्वीपिंग करने वाले 9 वाहन सहित प्राधिकरण के दूसरे अन्य 395 वाहनों की गतिविधियों पर नजर रहेगी। यह जीपीएस के माध्यम से कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़े रहेंगे। अगर कूड़े का कोई वाहन नियत स्थान पर नहीं जाता है तो प्राधिकरण को पता चल जाएगा। यही नहीं फील्ड में रहने वाले वाहनों के कहीं रुकते ही तुरंत पता चल जाएगा। लोकार्पण के दौरान एसीईओ प्रवीण कुमार मिश्र, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के सीनियर मैनेजर एससी मिश्रा, आरके शर्मा और विजय रावल व कर्मचारी मौजूद रहे।
शिकायतों का भी होगा निवारण
कमांड कंट्रोल सेंटर से नोएडा सिटीजन ग्रेवांस एप, स्वच्छता एप और व्हाट्स एप नंबर पर आने वाले शिकायतों का निवारण हो सकेगा। निवासियों की सभी शिकायतों का ध्यान रखा जाएगा और समाधान के लिए संबंधित लोगों तक इसे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की उपस्थिति पर भी नजर
कर्मचारियों की उपस्थिति मोबाइल एप के माध्यम से होगी। सेंटर से इसकी निगरानी होगी। इससे पहले एक स्मार्ट घड़ी की मदद से ऐसा करने की योजना बनाई गई थी। उस पर काम चल रहा है। इससे पता चलेगा कि प्राधिकरण के कर्मचारी फील्ड में हैं या नहीं।
विज्ञापन

स्वच्छता चैंपियन को किया सम्मानित
नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई एवं सैनिटाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को स्वच्छता चैंपियन के रूप में सम्मानित किया गया। 4 स्वच्छता चैंपियनों को प्रशस्ति पत्र और 3100 रुपये नकद, 20 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और 2100 रुपये नकद धनराशि का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें