संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 के बाहर सफाई की समुचित व्यवस्था न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। स्थानीय निवासियों ने कहा कि समय पर सफाई न होने के कारण जगह-जगह कचरे का ढेर लग रहा है। कई-कई दिन कूड़ा नहीं उठाया जाता। इसके सोसाइटी के आसपास गंदगी फैली रहती है। बदबू के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
सोसाइटी में रहने वाले अनूप और प्रदीप ने बताया कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। सफाई कर्मी रोज नहीं आते। लोगों ने प्रशासन से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को नियमित करवाने और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।